रेलवे स्टेशन रोड स्थित वृंदावन होटल में श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा लायन अरुण कुमार सोनी का भव्य नागरिक अभिनंदन

विदिशा। स्टेशन रोड स्थित होटल वृंदावन में श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के नवनियुक्त प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी का आत्मीय स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में भोपाल से पधारे श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांच मैनेजर संदीप रावत एवं विदिशा ब्रांच से घनश्याम स्वर्णकार ने लायन अरुण कुमार सोनी को समाज के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कंपनी अधिकारियों द्वारा उन्हें पारंपरिक रूप से शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट कर भावभीना सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की ओर से अरुण दांगी, भावेंद्र दुबे, अर्चना साहू, हर्ष पंथी मैडम एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। साथ ही बिजनेस एसोसिएट्स में एन. के. उपाध्याय, रेणुका उपाध्याय, अनुपम श्रीवास्तव, सुनील उपाध्याय, अतुल जैन और सौरभ अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सोनी जी का पुष्पहारों से स्वागत कर उनके उज्ज्वल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
अपने अभिनंदन से अभिभूत होकर प्रांतीय अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के सभी अधिकारियों, स्टाफ सदस्यों एवं उपस्थित सहयोगियों का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देगा। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल में स्वादिष्ट भोजन के साथ हुआ।





