मनोरंजन

 मनोज तिवारी की बेटी की Bigg Boss 20 में एंट्री

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अपने प्रीमियर के करीब पहुंच चुका है और इसके साथ ही संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। शो में कौन-कौन से चेहरे नजर आएंगे, इसे लेकर लगातार नए नाम सामने आ रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का नाम भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी रीति इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में नजर आ सकती हैं। अगर यह एंट्री होती है, तो रीति के लिए यह टेलीविजन पर एक बिल्कुल नया अनुभव होगा। हालांकि, शो में शामिल होने की खबरों को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
बिग बॉस 20′ में रीति तिवारी की एंट्री की खबर
‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने की चर्चा है। इस बार शो को लेकर शुरुआत से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह भी बताई जा रही है कि शो के हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन भी एक साथ रिलीज किए जाएंगे। इसी बीच ‘बिग बॉस तक’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रीति तिवारी शो के लिए कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं। वहीं, रिपोर्ट में ‘वैरायटी इंडिया’ का हवाला देते हुए भी उनके शो में शामिल होने की बात कही गई है। हालांकि, दर्शकों को आधिकारिक तौर पर कंटेस्टेंट्स की पूरी सूची सामने आने का इंतजार है।
कौन हैं रीति तिवारी
रीति तिवारी मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। 23 जून 2001 को जन्मी रीति इस समय 25 साल की हैं। अपने पिता की तरह वह भी मनोरंजन और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी कई गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। रीति ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई के बाद उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में काम करना शुरू किया और एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालती नजर आई हैं।

स्पोर्ट्स और जूलरी बिजनेस से भी जुड़ी हैं रीति
रीति तिवारी की पहचान सिर्फ मनोज तिवारी की बेटी के तौर पर नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह ‘रीति स्पोर्ट्स’ की डायरेक्टर हैं। इसके अलावा वह जूनी नाम की जूलरी फर्म की को-फाउंडर भी बताई जाती हैं। यानी बिजनेस के क्षेत्र में भी रीति अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। उनके प्रोफाइल में स्पोर्ट्स और जूलरी बिजनेस के साथ-साथ संगीत और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ा काम भी शामिल है।

सिंगिंग और म्यूजिक का भी है शौक
रीति खुद को सिंगर, कंपोजर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी पेश करती हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल है, जहां वह संगीत से जुड़े कंटेंट शेयर करती रही हैं। साल 2020 में उन्होंने हिंदी गाने ‘चले आओ’ को अपनी आवाज दी थी। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में नंदीश संधू के साथ चार्ली चौहान नजर आई थीं। संगीत के अलावा रीति को गाने लिखने और डांस करने का भी शौक बताया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button