विदेश

लश्कर का टॉप कमांडर लाहौर में ढेर, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरकर मरा, हाफिज सईद का था करीबी

इस्लामाबाद: लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर चौधरी मोहम्मद सरवर (उर्फ अबू हाशिम) की मस्जिद की सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हो गई है। वह लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक सदस्य और उसके वित्त विभाग (खिदमत-ए-खल्क) का उप प्रमुख था। अमेरिका ने चौधरी मोहम्मद सरवर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया हुआ है। बताया जा रहा है कि वह लाहौर में लाहौर के मरकज कुदसिय्या की सीढ़ियों से उतर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और सिर में गहरी चोट लगने से मौत हो गई।रिपोर्ट के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा के वित्त विभाग के उप-प्रमुख होने के अलावा, सरवर हाफिज सईद के आतंकी संगठन के पंजाब प्रांत का प्रमुख भी था। वह इस पूरे क्षेत्र में आतंकवादियों की भर्ती करने और फंड जुटाने के लिए जिम्मेदार था। मरकज कुदसिय्या, पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का वर्तमान मुख्यालय है, जिसको खूंखा आतंकवादी हाफिज सईद का बेचा तल्हा सईद चलाता है।

मौत की पुष्टि की

लश्कर-ए-तैयबा के उप-प्रमुख सैफुल्ला कसूरी के एक ऑडियो टेप के अनुसार, असर की नमाज के लिए मस्जिद की सीढ़ियां चढ़ते समय सरवर फिसल गया, जिससे उसके सिर में जानलेवा चोटें आईं। उसके अंतिम संस्कार में लश्कर-ए-तैयबा की टॉप लीडरशिप के अलावा पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button