राजनीतिक

राहुल के बाद मुझे बदनाम कर रही भाजपा’: दिशा सालियान केस की सीबीआई जांच पर आदित्य बोले- मैं जवाब क्यों दूं

दिशा सालियान मौत मामले में मुंबई उच्च न्यायालय ने गुरुवार को सीबीआई को प्राथमिकी दर्ज कर गहन जांच करने का निर्देश दिया है। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने इस फैसले का स्वागत करते हुए दावा किया कि सालियान की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है और जांच में साक्ष्य नष्ट करने तथा सत्ता के दुरुपयोग जैसे आरोपों की भी पड़ताल होनी चाहिए। दूसरी ओर, शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने मामले से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया और भारतीय जनता पार्टी पर पिछले छह वर्षों से उन्हें बदनाम करने का अभियान चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब उनका मामले से कोई संबंध नहीं है, तो उन्हें इस पर जवाब देने की जरूरत नहीं है।

‘राहुल गांधी को ‘पप्पू’ बनाने की कोशिश’
नासिक में पत्रकारों से बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इस कदम को सत्ताधारी दल द्वारा राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने का प्रयास बताया। ठाकरे ने कहा कि यह ऐसा कुछ है जिससे मेरा कोई संबंध नहीं है और मैंने इसके बारे में सोचा भी नहीं है। मुझे इस पर जवाब क्यों देना चाहिए?  उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर किसी को बदनाम करने की कोशिश करती है। उन्होंने वर्षों से राहुल गांधी को ‘पप्पू’ बनाने की कोशिश की है। इतना ही नहीं भाजपा ने मुझे भी पिछले छह साल से मुझे बदनाम करने की कोशिश की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button