खबरमनोरंजन

बिग बॉस 20 एक्सक्लूसिव: चाय की केतली से बना सोफा, ऑक्टोपस के हाथ में शतरंज की गोटियां; देखें अंदर की तस्वीरें

बिग बॉस 20’ शुरू होने से पहले ही इसके घर की झलक सामने आ गई है। हर बार की तरह इस बार भी घर को लेकर काफी उत्सुकता है। हालांकि इस सीजन घर के डिजाइन में एक बदलाव भी देखने को मिलेगा। इस बार घर की कमान ओमंग कुमार के हाथों में नहीं, बल्कि आर्ट डायरेक्टर वर्षा जैन ने इसे एक अलग अंदाज में तैयार किया है।

bigg boss 20 home tour exclusive photos from salman khan show set
बिग बाॅस 20 होम टूर

घर में ऐसी कई चीजें देखने को मिलेंगी, जो पहली नजर में सामान्य लगेंगी, लेकिन ध्यान से देखने पर उनका अंदाज बिल्कुल अलग नजर आएगा। घर की पूरी सजावट इस सोच पर की गई है कि एक ही चीज को दो अलग रूपों में देखा जा सके। यही वजह है कि इस बार घर में चाय की केतली सोफा बनी नजर आएगी तो ऑक्टोपस के हाथों में शतरंज की गोटियां दिखाई देंगी।

केतली बनी सोफा, ऑक्टोपस के हाथ में शतरंज की गोटियां 
घर में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीजों में एक बड़ी चाय की केतली है। लेकिन यह कोई आम केतली नहीं है। इसे सोफे की तरह बनाया गया है। यानी केतली से चाय निकलने के बजाय उस पर बैठा जा सकता है। इसी तरह एक बड़ा ऑक्टोपस भी घर में नजर आएगा। इसकी भुजाओं में शतरंज की गोटियां रखी गई हैं।
शतरंज को यहां सिर्फ सजावट के लिए नहीं रखा गया है। बिग बॉस के खेल में सही समय पर सही चाल चलना काफी अहम होता है। ऐसे में ऑक्टोपस और शतरंज का यह मेल घर की थीम से जुड़ा हुआ है।

हॉट एयर बैलून पर बैठेंगे कंटेस्टेंट 
घर में एक हॉट एयर बैलून भी लगाया गया है। लेकिन यह आसमान में उड़ता हुआ नहीं दिखेगा। इसे बैठने की जगह के तौर पर तैयार किया गया है। इसके अलावा एक नल भी बनाया गया है, जिसमें पानी की जगह फूल निकलते नजर आएंगे।
घर में जगह-जगह आंखों की आकृतियां भी बनाई गई हैं। यह ‘बिग बॉस’ की सबसे खास बात को दिखाती हैं। घर में कंटेस्टेंट्स की हर हरकत पर नजर रखी जाती है और यहां कुछ भी छिपा नहीं रहता।

bigg boss 20 home tour exclusive photos from salman khan show set
बिग बाॅस 20 होम टूर

Room No. 20 में क्या है? 
इस बार घर में Room No. 20 भी बनाया गया है। इस कमरे के अंदर क्या है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। यानी शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा कि इस कमरे में ऐसा क्या खास है, जिसे मेकर्स ने फिलहाल छिपाकर रखा है।

bigg boss 20 home tour exclusive photos from salman khan show set
बिग बाॅस 20 होम टूर
हम दोहरेपन के विचार को दिखाना चाहते थे: आर्ट डायरेक्टर वर्षा जैन 
घर की आर्ट डायरेक्टर वर्षा जैन ने बताया कि इस बार घर को किस सोच के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘इस सीजन के घर को डिजाइन करना एक ऐसी दुनिया बनाने के बारे में था, जो लगातार लोगों की सोच और नजरिए को चुनौती दे। हम दोहरेपन के विचार को दिखाना चाहते थे। इसके लिए हमने ऐसी चीजों और प्रतीकों को चुना, जिन्हें दर्शक तुरंत पहचानते हैं, लेकिन उन्हें बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया। इसलिए चाय की केतली सोफा बन गई, ऑक्टोपस शतरंज का खिलाड़ी और हॉट एयर बैलून बैठने की जगह। हमने हर चीज को इस तरह डिजाइन किया है कि पहली नजर में वह जानी-पहचानी लगे, लेकिन ध्यान से देखने पर उसमें कुछ अलग नजर आए।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button