खबर

बेकाबू होकर तालाब में गिरी यात्रियों से भरी वैन, 4 लोगों की मौत… मच गई चीख-पुकार

राजस्थान के धौलपुर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां लगभग एक दर्जन लोगों को ले जा रही एक वैन सड़क पर जमा पानी से फिसलकर तालाब में गिर गई, जिससे तीन बच्चों और एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।

SHO अनिल कुमार ने बताया कि यह हादसा मनिया पुलिस थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के पास हुआ। उन्होंने बताया कि वैन में लगभग एक दर्जन लोग सवार थे, तभी वह फिसलकर तालाब में गिर गई। गाड़ी के अंदर फंसी महिलाओं और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने यात्रियों को वैन से बाहर निकाला।

SHO ने बताया कि घायलों को मनिया के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन बच्चों और एक महिला को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सात से आठ घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। आशंका है कि सड़क पर जमा पानी के कारण वैन पर से नियंत्रण खो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button