खबरमध्य प्रदेश

एच. ई. योग मित्र मंडल द्वारा नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि साधना शिविर का आयोजन 11 अक्टूबर से

भोपाल। एच. ई. योग मित्र मंडल, पिपलानी, बीएचईएल, भोपाल द्वारा पावन शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर आध्यात्मिक उन्नयन, आत्मिक शांति एवं साधना के उद्देश्य से 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर का संचालन परम आदरणीय श्री आनंदधर्मा सरस्वती जी एवं आचार्य चित् सागर जी के सानिध्य में किया जाएगा। शिविर में साधकों को योग, ध्यान, मंत्र-पाठ एवं विभिन्न आध्यात्मिक साधनाओं के माध्यम से आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

मंडल महासचिव सतेन्द्र कुमार ने कहा कि शिविर के अंतर्गत प्रतिदिन माँ दुर्गा का पूजन, भोग एवं आरती के साथ गुरु वंदना और देवी माँ का ध्यान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र के मंत्रों एवं सौन्दर्य लहरी का पाठ कराया जाएगा। क्रिया योग के अंतर्गत अजपा जप, अंतर मौन ध्यान, अश्विनी मुद्रा, बंध अभ्यास एवं उज्जायी जैसी साधनाओं का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही दुर्गा तन्त्रोक्तम्, देवी सूक्तम् एवं सिद्ध कुञ्जिका स्तोत्रम् का पाठ भी शिविर का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

मंडल की ओर से योग परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों से सपरिवार शिविर में सहभागी बनने की अपील की गई है, ताकि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर साधना के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक चेतना को समृद्ध किया जा सके।

शिविर का स्थान: एच. ई. योग मित्र मंडल, योग केंद्र, 68 सी-2, ए सेक्टर, पिपलानी, बीएचईएल गेट क्रमांक 5 के सामने, भोपाल।सभी प्रतिभागियों से निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व पहुँचने का अनुरोध किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button