खबरमध्य प्रदेश

महिला किसानों को पर्याप्त अधिकार और मौका मिले -कृष्णा

प्रशासन अकादमी में दो दिवसीय महिला किसान दिवस समारोह का आयोजन

भोपाल। महिला किसानों को सशक्त बनाने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 14 अक्टूबर से प्रशासन अकादमी में शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम महिला किसान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के महिला  किसानों ने सहभागिता कीं। कृषक महिलाओं ने कार्यक्रम में अपनी सफलता की कहानी और खेती के दौरान आने वाली चुनौतियों को
लेकर जानकारियां साझा कीं। बता दें कि महिला
किसान दिवस का आयोजन एसडआईए मध्य प्रदेश, एनसीएनएफ, मकाम और प्रदान संस्था के द्वारा किया जा रहा है। प्रदान संस्था की पदाधिकारी कृष्णा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिला किसानों को सशक्त बनाना, उनके अधिकारों पर चर्चा करना और विभिन्न विभागों से समन्वय बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का खेती में 80 प्रतिशत योगदान है लेकिन किसान के रूप में उन्हें असली पहचान नहीं मिली है।सरकार के रिकॉर्ड में सिर्फ में 12 प्रतिशत महिला किसान हैं। यह बहुत बड़ा गैप है। कृष्णा ने कहा कि यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में एसीएनएफ की रीना मालवीय का विशेष योगदान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button