अध्यात्ममध्य प्रदेश

बिट्टन मार्केट में होगा 50 फीट रावण का दहन

बुराई को कम करने का संदेश देने घटाया जाता है प्रतिमा का कद- राजेश व्यास 

बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान भोपाल में पुतला दहन को लेकर के तैयारी पूरी कर ली गई हैं। बिट्टन मार्केट दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश व्यास, मुख्य प्रवक्ता राजेश खरे और आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रभूषण बादल ने बताया कि हमारी समिति द्वारा 48वें वर्ष रावण मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का दहन किया जा रहा है। हमने 15 वर्ष पहले संकल्प लिया है की बुराई को कम करने के लिए हर वर्ष प्रतिमा का कद घटाया जाएगा इसलिए इस बार 50 फीट के रावण 30 फीट के कुंभकरण और मेघनाद की प्रतिमा का दहन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button