मध्य प्रदेश

132 केवी अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट रिपेयरिंग का नवप्रशिक्षु अभियंताओं को दिया तकनीकी प्रशिक्षण

भोपाल। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस, भोपाल द्वारा नवप्रशिक्षु सहायक अभियंताओं एवं कनिष्ठ अभियंताओं को 132 केवी आईटी पार्क फीडर की अंडरग्राउंड केबल लाइन में फॉल्ट सुधारने की प्रक्रिया का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। करोंद स्थित टीएलएम साइट पर आयोजित इस प्रशिक्षण में केबल फॉल्ट की पहचान, सुधार की तकनीक तथा पारेषण व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने की प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। अधीक्षण अभियंता सुधीर नेमा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में कार्यपालन अभियंता रवि चौरसिया एवं अंकित मेहरौलिया ने प्रशिक्षु अभियंताओं को तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। इस दौरान 132 केवी अंडरग्राउंड केबल की स्थापना के समय बरती जाने वाली आवश्यक तकनीकी सावधानियों, केबल की सुरक्षित स्थापना तथा उसके रखरखाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। प्रशिक्षण में सहायक अभियंता श्रद्धा शर्मा, अनामिका दीक्षित, धीरज सेमेककर एवं सत्यम पराशर तथा कनिष्ठ अभियंता पूजा पाठक एवं शुभि जैन शामिल हुए। प्रशिक्षु अभियंताओं ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न तकनीकी विषयों पर जिज्ञासाएं रखीं, जिनका अधिकारियों ने समाधान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button