मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय समाजवादी अधिकारी कर्मचारी महासंघ का गठन बाजपेई राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्मा राष्ट्रीय महासचिव बने

देश के कर्मचारी हितैषी समाजवादी कर्मचारी नेताओं से संपर्क कर वी डी ओ कांफ्रेस का आयोजन किया गया जिसमें में पूरे देश के अधिकारी कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं पर विचार विमर्श कर राष्ट्रीय समाजवादी अधिकारी कर्मचारी महासंघ का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति मध्य प्रदेश के कर्मचारी हितैषी क्रांतिकारी वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजवादी विचार धारा के क्रांतिकारी कर्मचारी एवं सामाजिक नेता अरुण वर्मा को राष्ट्रीय महासचिव आलोक रंजन झारखंड को प्रमुख सलाहकार पद पर तथा अमर शर्मा राजस्थान सुनील सिंह उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशन नागपुरी छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सचिव संतोष नेगी उत्तराखंड को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. साथ ही लक्ष्मी ठाकुर को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल बाजपेयी ने बताया कि समाजवादी विचारधारा के पूरे देश में कर्मचारियों अधिकारियों को संगठित कर पूरे देश के कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं के लिए संघर्ष किया जाएगा सरकार के सामने कर्मचारियों की मांगों का प्रस्ताव रखा जाएगा. अगर सरकार हमारी मांगो का निराकरण किया तो पूरे देश में धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी सरकार की होगी. इसको लेकर 1 नवंबर को बैठक बुलाकर अगली रणनीति तय की जाएगी इस संगठन द्वारा खेती हर मजदूर कंपनी में कार्य मजदूर ठेके पर कार्य कर्मचारी प्राइवेट सार्वजनिक उपक्रमों निगम मंडलों कंपनियों में कार्य कर्मचारी अनेक संस्थाओं में कार्य कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा और उनके मांगों एवं समस्याओं के लिए संघर्ष किया जाएगा. साथ ही अन्य प्रदेशों में इसकी नियुक्तियां की जाएंगी उक्त राष्ट्रीय समाजवादी अधिकारी कर्मचारी महासंघ के गठन का ओ पी सोनी हातिम अली अंसारी एस एस तिवारी एस सी त्रिपाठी शकील अकबर श्याम सुंदर शर्मा अखिलेश पानडोले चेतन सोनी ने स्वागत किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button