खेल
क्या पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? बाएं हाथ में फिर लगी गेंद, प्रैक्टिस के दौरान हुए इंजर्ड

न्यूयॉर्क। गुरुवार को केंटिगे पार्क में नेट पर अभ्यास करते हुए रोहित को बाएं हाथ के दस्ताने में गेंद लगी। उन्हें आयरलैंड के खिलाफ मैच में भी बांह पर गेंद लगी थी। तब वह मैच बीच में छोड़कर चले गए थे। शुक्रवार को भी वह अभ्यास करने उतरे। शनिवार को भी उन्हें अभ्यास करते हुए देखा गया। वह पूरी तरह फिट दिख रहे थे। पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले भारतीय टीम खुद को तैयार करने में जुटी हुई है। मैच के लिए रोहित ब्रिगेड कड़ी ट्रेनिंग ले रही है। गुरुवार को प्रैक्टिस के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बाएं हाथ में गेंद जाकर लगी। फिजियो ने चोट का निरीक्षण किया। हालांकि, रोहित ने प्रैक्टिस नहीं छोड़ी और कुछ देर बाद वह वापस ड्रेसिंग रूम में चले गए।


