वाहन चालकों ने रजनीश को बनाया अध्यक्ष


भोपाल, 8 जुलाई। शासकीय/अर्द्धशासकीय वाहन चालक, यांत्रिक कर्मचारी कल्याण संघ म.प्र जिला शाखा भोपाल के अंर्तगत मप्र विधान सभा सचिवालय मे गठित संघ की विभागीय समिति के अध्यक्ष पद का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। इस पर विधानसभा सचिवालय के समस्त समस्त विभागीय समिति पदाधिकारी और सदस्य वाहन चालकों की जिला अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय पारित कर राधे श्याम सेन विभागीय समिति अध्यक्ष विधानसभा सचिवालय के स्थान पर के रजनीश यादव को विधानसभा सचिवालय विभाग की समिति के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश महामंत्री महिला अध्यक्ष मनोज सिंह जी जिला शाखा उपाध्यक्ष प्रताप सिंह परिहार जी जिला शाखा उपाध्यक्ष श्री रामजी लाल जी विधानसभा सचिवालय से पराधेश्याम सेन रजनीश यादव राजेंद्र सैनी कैलाश दल्वी रमेश विश्वकर्मा शांताराम मदन चमकेला महेंद्र शर्मा विनोद चौधरी ओमप्रकाश नामदेव कुलवंत सिंह महेश मालवीयविष्णु शर्मा हरनाम सिंह विनोद शुक्ला जालम सिंह पटेल सुनील सिंगोदिया पवन पढ़ने राम रघुवर बृजेश मनोज पाठक रामबाबू मालवीय केशव बघेल अनीश तिवारी ऋषभ दुबे आदि सदस्य गण आज की बैठक में उपस्थित हुए।



