राज्य शिक्षा केंद्र के नव नियुक्त संचालक से मिले कर्मचारी


भोपाल, 8 जुलाई. राज्य शिक्षा केंद्र के संविदा कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर के साथ राज्य नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह से मिला। इस दौरान राज्य शिक्षा केंद्र में कार्य भार ग्रहण करने पर मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्य्क्ष रमेश राठौर सहित राज्य शिक्षा केंद्र के समस्त कर्मचारियों ने स्वागत और अभिनंदन कर कर्मचारियों की ओर से अस्वस्त किया कि राज्य शिक्षा केंद्र के कर्मचारी अधिकारी केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग के उद्देश्य की पूर्ति के लिए उनके नेतृत्व में सदेव तत्पर रहेंगे। विभाग ऊंचाइयों पर पहुंचे। इस हेतु कार्य करेंगे। इस अवसर पर संविदा कर्मचारियों के प्रतिनिधि मण्डल में सचिव रमेश सिंह, लोकेश खरे, आर के त्रिपाठी,प्रमोद खरे, अनूप शांडिल्य, विजय जैन, भाई दास खेडकर, मुरलीधर शर्मा, भारती चौधरी, समीक्षा जैन, सुमन पटेल, रजनी, प्रियंका साहू, संध्या गुप्ता आदि कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे, सभी अधिकारी कर्मचारियो ने संचालक महोदय को शुभकामनाएं दी।



