मध्य प्रदेश

भाजपा है कार्यकर्ता आधारित पार्टी – सांसद आलोक शर्मा

भाजपा मंडल गुरुनानक मंडल की कार्यसमिति संपन्न

भोपाल 15 जुलाई. भाजपा गुरुनानक मंडल कार्यसमिति की बैठक भोपाल प्रभु नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में संपन्न हुई। बैठक में भोपाल सांसद आलोक शर्मा कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन दिया एवं लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मान प्रशस्ति पत्र, शाल एवं छाता दे कर किया। शर्मा ने कहा के चुनाव में दिन रात एक कर के भाजपा संगठन के लिए काम करने वाले प्रत्येक देवतुल्य कार्यकर्ता के आभारी है, एवं आगामी पांच वर्षों में सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। बूथों पर चुनावी रण में सेनापति की भूमिका निभाने वाले बूथ अध्यक्षों को भी शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने बताया बाकी पार्टी जैसे भाजपा किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं चलती है, भाजपा है जो विचारधारा की पार्टी है। मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने बताया कि मंडल कार्यसमिति बैठक भाजपा की निरंतर गतिविधि है जिसमें आगामी कार्ययोजनाओं एवं संगठन को सशक्त करने हेतु महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाती है। बैठक में मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा, पूर्व पार्षद महेश मकवाना, पार्षद देवेंद्र भार्गव, पार्षद सरोज आसेरी सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button