मध्य प्रदेश

शेवांग नामग्याल आईपीएस एडीजी/डायरेक्टर बीएस एफ अकादमी टेकनपुर ने नीमच पर्वत पर भ्रमण किया और कार्यों के बारे में जानकारी ली

भोपाल 15 जुलाई. वीर नारी शक्ति स्व_सहायता समूह गांव /पंचायत उदयपुर मुरार ग्वालियर ने प्रैस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि
पर्यावरण पर्यटन की दृष्टि से विकसित किये जा रहे उदयपुर गाँव में स्थित नीम पर्वत पर आज श्री शेवान्ग नामग्याल IPS ADG /डायरेक्टर बी एस एफ अकादमी टेकनपुर ने भ्रमण किया उन्होंने नीम पर्वत पर किये जा रहे कार्यों के वारे में जानकारी ली। नीम पर्वत के प्रबंधक श्री जयेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा पर्यावरण पर्यटन की दृष्टि से नीम पर्वत पर पर्यटकों के लिए रूकने व बैठने के लिए व्यवस्था के साथ साथ चिल्ड्रन पार्क, ओपन जिम व सायकल ट्रैक आदि विकसित किए जाने की तैयारी की जा रही है।प्रतिदिन पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है आज भी शहर से २५_३० लोगों के सत्य साईं तीर्थ मण्डल ने यहाँ भ्रमण किया भजन गाये और शुद्ध वातावरण का लाभ उठाया । श्री शेवान्ग नामग्याल ने वृक्षारोपण किया इस अवसर पर श्री राकेश श्रीवास्तव जी २ आई सी बी एस एफ , डॉ उमाशंकर शर्मा रजिस्ट्रार आर जे आई टी श्री जयेन्द्र सिंह राणा ,दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोसेसर गौरव सिंह राणा ,श्री सुरेन्द्र यादव ,श्री सुलेमान खान श्रीशर्मा जी आदि उपस्थित रहे।!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button