नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा के प्रतिनिधि पीयूष शर्मा ने नर्मदापुरम नगर की सीवरेज परियोजना के कार्य की समीक्षा की

नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा के प्रतिनिधि श्री पीयूष शर्मा ने नर्मदापुरम नगर की सीवरेज परियोजना के कार्य की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए श्री शर्मा ने मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में यदि कोई बाधा आ रही है तो व्यक्तिगत रूप से उन्हें सूचित करें. श्री शर्मा ने लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका और एमपीयूडीसी की नर्मदा पुरम पीआईयू के बीच आपस में समन्वय रखने के पर भी जोर दिया. उन्होंने हर 15 दिवस में प्रगति से अवगत कराने की निर्देश भी दिए इस बैठक में मध्य प्रदेश अरबन डेवलपमेंट कंपनी की नर्मदापुरम इकाई के उप परियोजना योजना प्रबंधक श्री चंद्रशेखर कलवलकर, सहित पीडब्ल्यूडी व नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे. उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम में जर्मन बैंक के सहयोग से सीवरेज परियोजना पर कार्य किया जा रहा है नागरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्य प्रदेश अरबन डेवलपमेंट कंपनी कार्य को कि्यंवित कर रही है.

