खबरमध्य प्रदेश

भोपाल हर वार्ड के कम्युनिटी हॉल में योग अनुसंधान परिषद चलाए योग कक्षाएं : महापौर


योग अनुसंधान परिषद में योगाचार्यों का किया सम्मान
भोपाल। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज योग अनुसंधान परिषद में योगाचार्यों का सम्मान समारोह आयोजि किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय, नगर निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस के युवा नेता अमित शर्मा, परिषद के अध्यक्ष सिकंदर अहमद एवं योग प्रेमी बंधु उपस्थित थे। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय ने योग अनुसंधान परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए घोषणा की कि भोपाल नगर निगम परिषद के प्रत्येक वार्ड में योग कक्षाएं संचालित हों और इसकी जवाबदारी योग अनुसधान परिषद ले। कम्युनिटी हॉल में जो भी व्यवस्थाएं व आवश्यकताएं होंगी उसकी पूर्ति नगर निगम भोपाल द्वारा की जाएगी। उन्होंने योग अनुसंधान परिषद के योग हॉल के विस्तार के लिए भी नगर निगम भोपाल से राशि दिलाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम से लगाने का अभियान पूरे मध्यप्रदेश में छेड़े हुए है। हम सब भी संकल्प लें कि एक पेड़ अपनी मां के नाम से जरूर लगाएंगे। जो भविष्य में हमारे बच्चों को फल व छाया देगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम परिषद के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि योग अनुसंधान परिषद भोपाल की अनूठी व अव्वल संस्था है जो योग के क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने भी भोपाल नगर निगम से जो भी मदद होगी उसका आश्वासन दिया। कार्यक्रम को पूर्व पार्षद अमित शर्मा ने भी संबोधित किया। योग अनुसंधान के अध्यक्ष सिकंदर अहमद ने भी परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद परिषद के कोषाध्यक्ष लीलेंद्र मारण, उपाध्यक्ष उजमा सिकंदर, मयंक साहिता, महासचिव निशांत शर्मा, सह सचिव मशरूर अहमद, कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत सागर दीक्षित, रितु शर्मा ने अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर योगाचार्य पुष्पा भदौरिया, केएम त्रिपाठी, मनोज छाबड़ा, जानकी भदौरिया का सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button