मध्य प्रदेश

भोपाल से उज्जैन महाकाल मंदिर बाईक यात्रा, तिरंगा लेकर निकले 111 युवा

भोपाल । सेवा का संकल्प जन कल्याण समिति के द्वारा आज रविवार को माँ कर्फ़्यू वाली माता मंदिर भवानी चौक सोमवारा से उज्जैन महाकाल मंदिर बाइक यात्रा निकाली गई संगठन के संरक्षक चेतन भार्गव एवं प्रकाश मालवीय ने बताया कि यह यात्रा विगत 4 वर्षों लागातार सोमवारा प्रांगण से महाकाल मंदिर उज्जैन तक बाइक से युवा निकलते है इस वर्ष यात्रा सुबह 9.30 बजे प्रारंभ हुए जिसमे कुल 111 युवा यात्रा में शामिल हुए है सोमवारा मंदिर में समाजिक संगठनों ने चेतन भार्गव सहित सभी युवाओ का पुष्प माला से स्वागत किया बाइक यात्रा में सभी युवा हेलमेट पहनकर ही यात्रा में शामिल हुए,

*बाबा महाकाल से देश की सीमा पर तैनात वीर जवानों की रक्षा एवं जन कल्याण की कामना कि करेंगे भोलेनाथ प्रार्थना*

मालवीय ने बताया कि इस वर्ष यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की सीमाओं पर तैनात हमारे देश के वीर जवान सुरक्षित रहें एवं जन कल्याण की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो यही कामना बाबा महाकाल से की जाएगी,बाइक यात्रा में तिरंगा झंडा लेकर सैकड़ो की संख्या में युवा शामिल हुए, महाकाल की संध्या आरती में शामिल रहेंगे युवा,

यात्रा का होगा स्वागत भोपाल से लेकर उज्जैन तक रास्ते में जगह-जगह महाकाल भक्तों का स्वागत जलपान की व्यवस्था बाबा महाकाल के भक्तों के द्वारा की गई । यात्रा में सामिति के प्रताप राजपूत, लाखन राजपूत, अंकित गुप्ता, नितेश सिंह ठाकुर, रोमी साहू, यश जैन, राहुल, अमित, मुकेश सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button