खबरमध्य प्रदेश

रोजगार गांरटी योजना में फर्जी मस्टर रोल बनाकर मजदूरों को आवंटित राशि का व्यापक पैमाने पर हो रहा है बंदरबाट: जीतू पटवारी

भोपाल, 25 जुलाई ।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कहा कि केंद्र की रोजगार गांरटी योजना के तहत मप्र में रोजगार गारंटी योजना भ्रष्टाचार की बली चढ़ गई है। एक और जहां बुंदेलखंड़, महाकौशल, निमाड़ और मालवांचल के गरीब, मजदूर काम के लिए पलायन कर रहे हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में गरीब और मजदूर वर्ग के लोग पलायन कर रहे हैं। लोगों के पलायन का मुख्य कारण यह है कि सरकार की रोजगार गांरटी योजना के तहत जो काम किये जा रहे हैं वे जेसीबी जैसी बड़ी-बड़ी मशीनों से कराये जा रहे हैं, जिससे मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है।
श्री पटवारी ने कहा कि रोजगार गारंटी योजना में फर्जी मस्टर रोल बनाकर मजदूरों के नाम से आवंटित धनराशि का व्यापक पैमाने पर बंदरबाट किया जा रहा है। गारंटी योजना के तहत एक मामला सामने आया है जिसमें उदाहरण के तौर पर टीकमगढ़ जिले में टीकमगढ़ जनपद के ग्राम जुड़ावन में बनायी गई एक सड़क जिसका शिलान्यास केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र खटीक द्वारा किया गया था। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री से जुड़े हुए व्यक्तियों द्वारा उक्त सड़क बनाने का कार्य कराया गया। रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरों से काम नहीं करवा कर भाजपा के संरक्षण में दबंग लोगों द्वारा मशीनों से उक्त कार्य कराया जा रहा है। ऐसे कई उदाहरण प्रदेश भर में सामने आये हैं, जहां योजना के तहत मजदूरों से काम न कराकर मशीनों से काम कराया जा रहा है।
श्री पटवारी ने कहा कि मनरेगा के तहत 86 हजार करोड़ रूपये की जो राशि ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के लिए आवंटित की गई है, भाजपा की मिलीभगत से दबंगों द्वारा उस राशि का बंदरबाट किया जा रहा है और सरकार मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार पर पर्दा डाल मूकदर्शक बनी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button