खबरमध्य प्रदेश
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग व महापौर मालती राय ने किया फैशन प्रदर्शनी का उद्घाटन

भोपाल, 31 जुलाई .खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग व महापौर श्रीमती मालती राय ने राखी मण्डी फैशन प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती शिखा गोहल, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रूमा सारंग, गणमान्य नागरिक व आयोजक उपस्थित थे।खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग व महापौर श्रीमती मालती राय ने बुधवार को भोजपुर क्लब में ग्लोबल इंडिया राखी फैशन प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया तथा विभिन्न प्रकार के वस्त्रों व अन्य सामग्री के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।कार्यक्रम में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2019 डॉ रीनू यादव भी मौजूद रहीं।





