5 अगस्त से देवकी नगर करोंद में शुरु होगी श्री शिवमहापुराण की कथा:पं०सुशील
(बुधवार को हरे मूंग से करें भोले शिव का श्रृंगार)


श्री शिव शक्ति धाम सिद्धाश्रम के पीठाचार्य पं०सुशील महाराज ने जानकारी देते हुए बताया गया है । कि उनकी आगामी श्री शिवमहापुराण की कथा स्थान देवकी नगर करोंद भोपाल में 5 अगस्त 2024 से शुरु होगी।कथा का समय प्रतिदिन सायं 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा।कथा के ब्यबस्थापक श्री श्यामसुंदर शर्मा एवं आयोजक पं०लोचन शर्मा जी रहेंगे।कथा का समापन एवं प्रसादी बितरंण 11 अगस्त 2024 को सायं 4 बजे किया जायेगा।पं०सुशील महाराज ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पार्थिव शिवलिंग पूजन पूरे श्रावणमास के तहत आज दिनांक 31-7-2024 को भोले शिव का हरे रंग की खडी मूंग दाल से एवं धतूरा,गुलाब व अन्य पुष्पों से पूजा करके भव्य श्रृंगार किया है।उन्होंने बताया कि बुधवार के दिवस हरी मूंग भोले शिव को जो ब्यक्ति अर्पंण करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं । भोले शिव के साथ ही श्री गणेश भगवान की बिशेष कृपा प्राप्त होती है। पं०सुशील महाराज ने बताया है कि भोले शिव के ऊपर कभी भी हल्दी एवं तुलसी भूलकर नहीं चढाना चाहिए ।क्योंकि यह तुलसी (बृन्दा)किसी अन्य की पत्नी थी।साथ ही तुलसी और हल्दी स्त्री बाचक हैं । इसलिए इन्हें भोले शिव के ऊपर कभी नहीं चढाना चाहिए ।



