
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान हो गया है। आज शुक्रवार को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के दावेदारों का एलान किया गया है। इसमें शाहरुख खान को भी अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। उन्हें फिल्म ‘जवान’ के लिए यह पुरस्कार मिला है।
विक्रांत मैसी को भी मिला अवॉर्ड
बता दें कि कोविड महामारी के चलते नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में देरी हो रही है। साल 2024 में 2022 में रिलीज होने वाली फिल्मों को पुरस्कार दिए गए थे। अब इस साल उन फिल्मों को पुरस्कृत किया जाएगा, जो वर्ष 2023 में रिलीज हुईं। शाहरुख खान के अलावा विक्रांत मैसी को भी नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है।
‘कटहल’ बनी बेस्ट हिंदी फिल्म
‘कटहल’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘कटहल’ में सान्या मल्होत्रा, विजय राज और अनंत जोशी जैसे सितारे नजर आए।