एनएसयूआई की भव्य तिरंगा यात्रा – ड्रग्स मुक्त समाज और वोट चोरी के खिलाफ मजबूत संदेश


एनएसयूआई की भव्य तिरंगा यात्रा – ड्रग्स मुक्त समाज और वोट चोरी के खिलाफ मजबूत संदेश
भोपाल – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर एवं जिला उपाध्यक्ष अमित हाटिया के नेतृत्व में भोपाल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ड्रग्स के खतरे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करना और वोट चोरी जैसी लोकतंत्र विरोधी प्रवृत्तियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना रहा तिरंगा यात्रा की शुरुआत सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व भारतीय सैना के पूर्व मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव और पूर्व सैनिक ने हरी झंडी दिखाकर की ।
जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि “युवा देश का भविष्य हैं, लेकिन नशा उनकी ताकत को खत्म कर देता है और वोट चोरी लोकतंत्र की जड़ों को खोखला करती है। एनएसयूआई इन दोनों बुराइयों के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करेगी।”
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा हम वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेंगे और युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालेंगे तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि बदलाव का संकल्प है।
सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व भारतीय सैना के पूर्व मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना निर्णायक लड़ाई लड़ रही थी तब अमेरिका के आदेश पर मोदी की सरकार द्वारा आपरेशन सिंदूर को रोक देना सिर्फ भारतीय सैना का ही नहीं भारत की सवा सौ करोड़ जनता का भी अपमान हैं ।
यात्रा के दौरान युवाओं और स्थानीय नागरिकों को आयोजक संजीव आयुष मयंक द्वारा ड्रग्स से होने वाले सामाजिक व मानसिक नुकसान की जानकारी दी गई साथ ही स्वच्छ चुनाव और नशा मुक्त समाज के लिए शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा , पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल , सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पूर्व मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव , कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रकाश चौकसे , पार्षद जीत राजपूत , कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया, दीपक गुप्ता, नवीन सराठे, मोहित सक्सेना, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण कुलकर्णी अमित हाटिया संजीव आयुष मयंक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अमित हाटिया ने कहा कि आने वाले समय में इस तरह के जनजागरण अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके और लोकतंत्र की रक्षा की जा सके।



