खबरमध्य प्रदेशमनोरंजन

सम्मान से प्रतिभाओं को मिलती है और बेहतर करने की प्रेरणा – मनीष दरियानी

500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित 

भोपाल। रविवार को रविंद्र भवन के सभागार में भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी मेला समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल एवं सरस्वती माता जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके की गई, उसके बाद दर्शकों के लिए सिंधी गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की एक से एक बदकर प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। इस प्रांतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  नरेंद्र शिवाजी पटेल ( राज्य मंत्री, लोक स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा, म.प्र शासन) कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री एवं विधायक  भगवानदास सबनानी  द्वारा 10वीं व 12वीं, कॉलेज की डिग्री एवं प्रदेश स्तर पर अनेक गतिविधियों में उपलब्धियां और मैडल पाने वाले लगभग 500 प्रतिभावान बच्चों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री  नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि कहा कि विधार्थी के लिए परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो कड़ी मेहनत-लगन और लक्ष्य को पाने की जिद से सफलता हासिल की जा सकती है. छात्रों को मिलने वाला ये सम्मान और प्रमाण पत्र छात्रों को हर दिन अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही विधायक सबनानी  ने भी सभागृह में उपस्थित बच्चों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित यह प्रतिभा सम्मान अपने आप में ही समाज को गौरवान्वित करने का अवसर प्रदान करता है, आज इतनी बड़ी तादाद में इस सभागृह में समाज की प्रतिभाओं एक साथ उपस्थित होने इस बात का संकेत देता है कि आज हम सिंधी समाज के लोग केवल व्यापार में ही नहीं अपितु शिक्षा, साहित्य, कला, खेल इत्यादि क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही है। सिन्धी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने कहा कि प्रतिभा सम्मान का यह 17वां वर्ष है। इसमें प्रदेश के 10वीं, 12वीं और कालेज तथा स्पोर्ट्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह प्रतिभावान बच्चों को एक मंच प्रदान करता है। इससे सम्मानित किए गए तथा अन्य बच्चों को और अधिक बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. सुदेश कुमार सोहनी ( कुलगुरु चिरायु विश्वविद्यालय) प्रो. विजय अग्रवाल ( कुलगुरु आर के डी एफ़ विश्वविद्यालय)  अनुराधा शंकर आई पी एस ( सेवानिवृत्त) पूर्व पुलिस महानिदेशक)  महेंद्र जोशी ( संस्थापक सेंटर फॉर पर्सनालिटी रिसर्च एंड ट्रेनिंग) मनोहर ममतानी, जयकिशन लालचंदानी एवं बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। अंत में कार्यरत का आभार भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब ठाकुर एवं महासचिव रमेश थारवानी सिन्धी मेला के अध्यक्ष मनीष दरयानी एवं महासचिव नरेश तलरेजा द्वारा किया गया।साथ में अध्यक्ष सिंधु भवन ट्रस्ट राजेंद्र मनवानी,सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष किशोर तनवानी।


बी एस एस महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष माया पंजवानी, बी एस एस युवा शाखा अध्यक्ष मनोज पंजवानी और जिला अध्यक्ष हरीश चांदवानी और महामंत्री राम आसूदानी इनके साथ संयुक्त कार्यक्रम के संयोजक बंटी गोगिया और सहसंयोजक अजय नानवानी और शकुन देवराखियानी और SMS के साथी के एल डलवानी,ठाकुर पंजवानी,सुनील किंगरानी,अशोक माता,हरीश विधानी, दीपू सत्तानी,कपिल भाटिया,सुनील मंगवानी और किरण वाधवानी,सीमा सबनानी,वंदना दुलानी,सरिता डलवानी ग़ौरतलब है कि यह प्रांतीय प्रतिभा सम्मान समारोह प्रादेशिक स्तर पर आयोजित किया गया जिसमें इंदौर, जबलपुर, कटनी, रतलाम, इटारसी, होशंगाबाद, विदिशा सहित अन्य जिलों से लोग इस समारोह में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button