राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में भारतीय मजदूर संघ ने आंदोलन का किया आगाज।

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कर्मचारी/श्रमिक संघ द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन को सोंपे गये 6 सूत्रीय मांग पत्र /ज्ञापन पर कौई कार्यवाही नहीं होने के कारण तय कार्यक्रम अनुसार कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन पहुंच कर जौरदार नारेबाजी करते हुए आंदोलन का आगाज कर दिया संघ के अध्यक्ष हेमराज बागवान द्ववार सभा को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को चेताया और कहा की संघ राष्ट्र हित सर्वोपरि रखते हुए कार्य करता आया है, उसी को ध्यान में रखते हुए पिछली बार विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले सृजन एवं दिक्षांत समारोह के चलते संघ ने अपना चरणबद्ध आंदोलन स्थगित किया था किन्तु विश्वविद्यालय प्रशासन उसे संघ की कमज़ोरी ना समझे।
कर्मचारी श्रमिक संघ के महामंत्री श्री सुधीर कुमार शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश का पालन नहीं कर रहा है जबकि विश्वविद्यालय में कर्मचारी लंबे समय से अल्प वेतन में अपना खून पसीना बहा कर कार्य कर रहे हैं विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों की मांगों का निराकरण शीघ्र नहीं करेगा तो आने वाले समय में आंदोलन को और तीव्र किया जायेगा। अंत में भारत माता के उद्घोष के साथ अगले दिवस फिर सभी कर्मचारियों से उपस्थित होने का आव्हान करते हुए आज के आंदोलन समाप्त किया।