मनोरंजन

मां बनीं परिणीति चोपड़ा, 68वें जन्मदिन पर सनी देओल ने अनाउंस की फिल्म; यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

आज रविवार को फिल्म जगत से कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। परिणीति चोपड़ा के मां बनने से लेकर सनी देओल के नई फिल्म अनाउंस करने तक, कई खबरें चर्चा में रहीं। आइए डालते हैं एक नजर।दिवाली का त्योहार शुरू हो चुका है। ऐसे में मनोरंजन जगत में भी हलचल जारी है। दिवाली से पहले परिणीति चोपड़ा मां बन गई हैं। सनी देओल ने अपने 68वें जन्मदिन पर अपनी नई फिल्म का अनाउंस किया है। इसके अलावा कौन-कौन सी खबरें सुर्खियों में रहीं। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में…अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर उनके पति राघव चड्ढा ने दी है। राघव चड्डा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा है ‘पहले हम दोनों थे, अब हम पूरे हुए हैं।’ इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं और दोनों को बधाई दी है।अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन ने अपना नया लुक दिखाया है जो काफी वायरल हो गया है। वह लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में आयोजित पांचवें वार्षिक एकेडमी म्यूजियम गाला समारोह में शामिल हुईं। उनका लुक काफी बोल्ड था हालांकि चेहरा पूरी तरह से ढका हुआ था। उनका लुक देखकर फैंस चौंक गए। रविवार 19 अक्तूबर को सनी देओल ने अपना 68वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपनी एक नई फिल्म का ऐलान किया। इस फिल्म में वह नए लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘गबरू’ है। सनी देओल ने इसका पहला लुक जारी किया है। यह फिल्म 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।हुमा कुरैशी इन दिनों सगाई की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। इंगेजमेंट की अफवाहों पर हुमा ने अभी कुछ नहीं कहा है। एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर हुमा चर्चा में आ गई हैं। वे ‘थामा’ की स्क्रीनिंग में रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित के साथ पहुंचीं। नेटिजेंस ने कहा कि हुमा ने अपने रिश्ते को अनाउंस कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button