मनोरंजन

दिव्या भारती से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक कई कलाकारों का कम उम्र में हुआ निधन;

बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई कलाकारों ने कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कहा। इस लिस्ट में कई लीजेंड एक्टर्स भी शामिल है। जानिए, कौन से थे वो सेलेब्स?

Bollywood Actors Died Young Like Divya Bharti Sidharth Shukla Madhubala Meena Kumariहाल ही में एक सिंगर ऋषभ टंडन का 35 साल की उम्र हार्ट अटैक से निधन हो गया। इससे पहले भी सिनेमा जगत के कई कलाकारों की कम उम्र में ही मौत हो गई। इस लिस्ट में कई चर्चित कलाकार भी शामिल रहे हैं। जानिए, उन कलाकारों के बारे में जिनका कम उम्र में ही निधन हो गया।

दिव्या भारती
दिव्या भारती का फिल्मी बहुत छोटा रहा। साल 1990 में इस एक्ट्रेस ने तमिल सिनेमा डेब्यू किया। आगे चलकर बॉलीवुड में ‘दीवाना’ के अलावा कई चर्चित फिल्में कीं। लेकिन साल 1993 में अपने अपार्टमेंट की बालकनी से गिरने के कारण दिव्या भारती की मौत हो गई। दिव्या ने महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

जिया खान
साल 2007 में जिया खान ने बॉलीवुड फिल्म ‘निशब्द’ से एक्टिंग में डेब्यू किया। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के अपोजिट नजर आईं। इसके बाद आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ में भी एक्टिंग की। फिल्म ‘हाउसफुल’ उनकी आखिरी फिल्म थी। साल 2013 में जिया खान ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था। जिया की मौत जब हुई तो उनकी उम्र सिर्फ 25 साल थी।

सुशांत सिंह राजपूत
साल 2020 में 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत को लेकर काफी कंट्रोवर्सी भी हुई। सुशांत ने सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से फेम हासिल किया था। इसके बाद फिल्मों में भी खूब नाम कमाया। ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ से लेकर ‘छिछोरे’ जैसे हिट फिल्में कीं। वह बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे थे।

प्रत्युषा बनर्जी
सीरियल ‘बालिका वधू’ में बड़ी आनंदी का रोल करने वाली प्रत्युषा बनर्जी ने भी 24 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। साल 2016 में प्रत्युषा ने अपने घर में सुसाइड किया था। प्रत्युषा की मौत को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई। उनके बॉयफ्रेंड पर कई तरह के इलजाम लगे।

Bollywood Actors Died Young Like Divya Bharti Sidharth Shukla Madhubala Meena Kumari

इन लीजेंड एक्टर्स ने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा 

कई लीजेंड एक्टर्स भी हैं, जिनका कम उम्र में निधन हुआ। इस लिस्ट में कई नामी कलाकार शामिल हैं।
मधुबाला: ‘मुगल-ए-आजम’ में अनाकरली का यादगार किरदार निभाने वाली मधुबाला अपनी खूबसूरती के लिए आज भी याद की जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। 23 फरवरी 1969 में महज 36 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मधुबाला का निधन हो गया।
स्मिता पाटिल: स्मिता पाटिल का निधन भी 31 साल की उम्र में हुआ। 13 दिसंबर 1986 में अपने बेटे को जन्म देने के बाद उनकी मौत हो गई।
मीना कुमारी: बॉलीवुड में ट्रेजेडी क्वीन के नाम से मशहूर हुईं मीना कुमारी ने भी 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। लीवर सिरोसिस के कारण उनका निधन हुआ।
गुरु दत्त : बाॅलीवुड फिल्मों के उम्दा अभिनेता और निर्देशक गुरु दत्त का भी 39 साल की उम्र में  निधन हुआ। वह अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button