खबरमध्य प्रदेश

ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉईज यूनियन के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार दिल्ली में आयोजित संयुक्त समिति की बैठक में कर्मचारियों के मुद्दे उठाएंगे

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के कर्मचारियों के हितों एवं समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एआईबीयू द्वारा 21 नवंबर 2025 को दिल्ली में होने वाली अति महत्वपूर्ण जेसीएम बैठक में भाग लेने हेतु यूनियन के युवा एवं ऊर्जावान अध्यक्ष श्री सतेंद्र कुमार आज दिल्ली जायेगे।
यह संपूर्ण कर्मचारी वर्ग के लिए गौरव का विषय है कि युवा नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर कर्मचारियों की बात रखने का अवसर मिला जो कर्मचारी हितैसी साबित होगा।
जेसीएम में रखने हेतु सभी सुझावों एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा के लिए दिनांक 19 नवंबर 2025 को यूनियन कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की गई है, जिसमें श्री सतेंद्र कुमार सभी साथियों के सुझाव प्राप्त किये। प्रमुख रूप से महासचिव रामनारायण गिरी, विशाल वाणी, रोहित कुमार, राजमल वैरागी अजित कुशवाहा, शांतनु, सतेंद्र साहू, रामनंदन सिंह, योगेश देवस्कर, अतुल तिवारी, नकुल कोली, धर्मेद्र कुमार, रामेश्वर, एवं कार्यकर्ता गण के सुझाये महत्वपूर्ण मुद्दे को जेसीएम में पुरजोर तरीके से कर्मचारी हित मे रखा जाएगा। जिसमे इंसेंटिव स्कीम का पुनरीक्षण एवं न्यूनतम ₹10,000 प्रदान किए जाने की मांग
रात्रिकालीन भत्ता जनवरी 2020 से लंबित, पुनरीक्षण कर एरियर सहित बेसिक का 2% भुगतान करने की मांग,
खिलाड़ियों हेतु किट अलाउंस बढ़ाने तथा महंगाई भत्ता संशोधन,
लैपटॉप राशि, आईडीए–एचआरए संशोधन, ग्रेज्युटी सीमा वृद्धि,
कर्मचारियों की असमय मृत्यु पर तत्काल अनुकंपा नियुक्ति,
चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) सवेतनिक लागू करने की मांग, कोविड में बंद किये समस्त सुविधा, होलिडे होम सुविधा पुनः बहाली, साइट गेस्ट हाउस का उन्नयन
कर्मचारियों के माता–पिता हेतु मेडिकल आय सीमा ₹15000 प्रतिमाह करने की मांग,
एक बीएचईएल एक पॉलिसी के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कैंटीन,इन कोर्स ऑफ एक्सीडेंट में कंपनशेशन, वेलफेयर के अंतर्गत समस्त प्रकार की व्यवस्था भोपाल इकाई में लागू करने, कस्तूरबा अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर व तकनीकी स्टाफ की भर्ती, बीएचईएल की भूमि संरक्षण हेतु कर्मचारियों को लीज नीति लागू करने का प्रस्ताव एवं अन्य प्रमुख बिंदु शामिल है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button