अपने आत्म सम्मान एवं अधिकार के लिए दिल्ली चलो

ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के प्रदेशअध्यक्ष शशिभान भदौरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा प्रदेश समन्वयक आर ए धारकर श्रीमती मंजू भोजवानी ने बताया की विगत कई वर्षो से ई पी एस 95 पेंशनर्स के लिए रुपए 7500 + डी ए तथा मेडिकल सुविधा के लिए पूरे देश मे राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक राउत जी के नेतृत्व मे धरना प्रदर्शन किया जा रहा है सरकार बार बार अश्वासन दिया जा रहा है की कार्यवाही चल रही है जिसकी वजह मीडिया आम जनता द्वारा देश के 78 लाख बुजुर्ग पेंशनरों का मजाक उड़ाया जा रहा है सत्ता मे बैठी भारत सरकार एवं दूसरी पार्टी के विपक्षी नेता खामोश हैं परिणाम स्वरूप राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत जी का कहना है अब बहुत हो गया अश्वासन एवं अपमान सड़ सड़ के मरने से अच्छा है की अपने सम्मानजनक जीवन जीने के लिए लड़ लड़ मर जाना अच्छा है जिसके कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत जी ने बुजुर्ग पेंशनर्स के आत्मसम्मान एवं अपने अधिकारों के लिए 9 – 10 एवं 11 मार्च को करो या मरो आंदोलन की घोषणा की है जिसे हम सभी 78 लाख पेंधनर्स को दिल्ली पहुंचकर करो या मरो आंदोलन को सफल बनाना हमारा प्रथम कर्तव्य बनता है
अत: वरिष्ठ पेंशनर्स कर्मचारी नेता अरुण वर्मा शशिभान भदौरिया मंजू भोजवानी आर ए धारकर ने देश के समस्त 78 लाख पेंशनरों से अनुरोध है कि अपने आत्म सम्मान एवं के लिए अपना अपना आने जाने का रिजर्वेशन करा लें नही तो बाद मे परेशानी होगी अरुण वर्मा ने यह भी आवाहन किया है कि आप मेरा साथ दो हम तुम्हें पेशन दिलाएंगे जो ई पी एस 95 पेंशन की बात करेगा वही देश मे राज करेगा



