मोहम्मद तलहा और ताहिर के पास मौजूद हैं बाग और ब्लाक प्रिंट के सूट्स व साड़ियां
बाग प्रिंट में काटन के सूट्स, साड़ियां और डिजाइनर पर्दे बने आकर्षण


भोपाल, 11वें कुक्षी बाग एवं ब्लॉक महोत्सव का आयोजन राजधानी के वीआईपी रोड स्थित गौहर महल में 7 से 15 फरवरी तक किया जा रहा है। महोत्सव में बाग कुक्षी से 60 से 70 कारीगर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई हुए हैं। बाग और ब्लाक प्रिंट के कारीगर और थोक तथा खुदरा विक्रेता मोहम्मद तलहा और कुक्षी से आए मोहम्मद ताहिर ने बताया कि इस बार मेले में बाग ब्लॉक प्रिंट लेकर आए हैं । इस बार सिल्क साड़ी, अजरक की साड़ी, कलमकारी की साड़ी और मोडाल साड़ी और विभिन्न प्रकार के सूट किफायती दाम पर उपलब्ध हैं । उनके पास काटन, डोला सिल्क और मोडाल के अलावा माहेश्वरी की साड़ियां अजरक प्रिंट में और चंदेरी की साड़ियां , बाबू सिल्क के उत्पाद किफायती दाम पर उपलब्ध हैं। मोहम्मद तलहा ने बताया कि एक साड़ी बनाने में महीने भर का समय लगता है और यह उनका पुश्तैनी व्यवसाय है। इसके अलावा बाग कोटन सूट, बाग क्रेप सूट, बाग रियान सूट, बाग सेंटून सूट, बाग रनिंग कलमकारी प्रिंट, डाबू प्रिंट, इंडिगो प्रिंट, बटिक प्रिंट, अजरक प्रिंट, आल ब्लॉक प्रिंटिंग एवं सभी प्रकार के रनिंग फेब्रिक्स, बाग साड़ी, बाग जारजट साड़ी, बाग रियोन साड़ी बाग महेश्वरी साड़ी, बाग क्रेप साड़ी एवं सभी प्रकार की साडियां, बाग बेडशीट आदि उपलब्ध हैं ।


