केशव महाराज ने बरपाया कहर, भारत को एक ही ओवर में तीन झटके दिए; शिवम दुबे क्रीज पर
आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम जीत की लय बरकरार रखने का लक्ष्य लेकर उतरी है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है।

IND vs SA Live Score: आठवां विकेट गिरा
भारत को आठवां झटका भी केशव ने दिया। उन्होंने एक ओवर में तीन विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप भी स्टब्स के हाथों कैच आउट हुए। अब शिवम का साथ देने वरुण आए हैं।
IND vs SA Live Score: भारत को सातवां झटका
भारत को सातवां झटका भी केशव महाराज ने दिया। उन्होंने रिंकू सिंह को भी ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब शिवम दुबे का साथ देने अर्शदीप सिंह आए हैं।
IND vs SA Live Score: भारत को छठा झटका
भारत को छठा झटका केशव महाराज ने दिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 18 रन बना पाए।
IND vs SA Live Score: शिवम और हार्दिक के बीच पनप रही साझेदारी
शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या के बीच साझेदारी पनप रही है। दोनों छठे विकेट के लिए 23 गेंदों में 30 रन की साझेदारी कर चुके हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 81 रन है।
IND vs SA Live Score: 51 पर भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन
51 पर भारत को पांचवां झटका लगा। सूर्यकुमार यादव सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हुए। अब शिवम दुबे का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं।
IND vs SA Live Score: वॉशिंगटन पवेलियन लौटे
भारत को वॉशिंगटन सुंदर के रूप में चौथा झटका लगा। कॉर्बिन बॉश ने वॉशिंगटन को आउट किया जो 11 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए।



