राजनीतिक
केजरीवाल का बरी होना एजेसियों पर कितना बड़ा सवाल? विश्लेषकों ने बताया इसका सियासी मायने
कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाले में आरोप मुक्त कर दिया है। कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट को खारिज कर दिया। इसी को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।


इस हफ्ते जिन मुद्दों की सबसे ज्यादा चर्चा रही उनमें दिल्ली का कथित शराब नीति घोटाला रहा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीते शुक्रवार को दिल्ली शराब नीति घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट को खारिज कर दिया है। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को आरोप तय करने से इनकार करते हुए बरी कर दिया। अदालत ने सीबीआई के आरोपों को अपर्याप्त, विरोधाभासी और बिना ठोस सबूतों के बताते हुए जांच एजेंसी की साजिश थ्योरी को कमजोर करार दिया। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी, अवधेश कुमार, राकेश शुक्ल और अनुराग वर्मा मौजूद रहे।



