मनोरंजन
द केरल स्टोरी 2’ ने क्या उठाया वीकएंड का फायदा? दूसरे दिन कितना रहा कलेक्शन; जानें बाकी फिल्मों का हाल
द केरल स्टोरी 2’ को आज सिनेमाघराें में दूसरा दिन है। तमाम विवादों से घिरी होने के बावजूद क्या यह बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल कर सकी है? जानिए, फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ का दूसरे दिन का कलेक्शन


शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। कोर्ट केस के बाद यह फिल्म थिएटर तक आई है। लेकिन विवादों में होने के बावजूद क्या इसके कलेक्शन में कोई बदलाव या फायदा नजर आया। साथ ही क्या इसने बाकी फिल्मों से बेहतर कलेक्शन दूसरे दिन किया है। पढ़िए, ‘द केरल स्टोरी 2’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन 75 लाख रुपये ही कमाए थे। लेकिन शनिवार को इस फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी दिखी है। फिल्म ने दूसरे दिन 2.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआत कलेक्शन है, रात भर में इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 3.65 करोड़ रुपये हो चुका है।



