मध्य प्रदेश के ई पी एस 95 पेंशनर्स करो या मरो आंदोलन के लिए 8 मार्च को दिल्ली रवाना होंगे


राष्ट्रीय संघर्ष समिति ई पी एस 95 मध्यप्रदेश एवं सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा आर ए धारकर ने बताया की पेंशनर्स की प्रमुख मांग 7500+डी ए तथा मेडिकल सुविधा मांग को लेकर जंतर मंतर दिल्ली मे 9 से 11 मार्च को करो या मरो आंदोलन मे शामिल होने के लिए भोपाल इंदौर जबलपुर ग्वालियर रीवा सागर उज्जैंन संभाग के लगभग 200 पेंशनर्स 8 मार्च को दिल्ली जाँएगे साथ ही 9 मार्च को 11 बजे जंतर मंतर नई दिल्ली मे शामिल होंगे पेंशनरों का कहना है की हमारी प्रमुख मांग रुपये 7500 + डी ए तथा मेडिकल सुविधा की मांग पूरी नही करेगी तब तक हम
करो या मरो आंदोलन से पीछे नही हटेंगे अन्यथा पूरे देश मे करो या मरो गद्दी छोड़ो आंदोलन होगा
अत: राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्य प्रदेश एवं सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा शशिभान भदौरिया आर ए धारकर ने आवाहन किया है कि सभी पेंशनर्स नई दिल्ली मे जहाँ ठहरें वहाँ से पेंशनर्स सीधे जंतर मंतर नई दिल्ली मे 11 बजे एकत्रित हों वहाँ से करो या मरो आंदोलन मे शामिल होंगे

