मध्य प्रदेश

न्यास कालोनी में ‘सेवा संकल्प दिवस’ पर होगा पौधारोपण केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील पर हिंदू महाशक्ति संघ “वीरांगना”लगाएगा पौधे

न्यास कॉलोनी वार्ड क्रमांक 13 में आगामी 5 मार्च को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर हिंदू महाशक्ति संघ एवं वार्ड की महिलाओं द्वारा सार्वजनिक पार्क में पौधारोपण किया जाएगा।
हिंदू महाशक्ति संघ की प्रदेश प्रभारी पूनम सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 मार्च को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है।
उन्होंने अपने शुभचिंतकों और प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस अवसर पर न तो होर्डिंग लगाएं और न ही कोई उपहार दें, बल्कि एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।
चौहान की इस प्रेरणा से वार्ड में इस दिन को‘सेवा संकल्प दिवस’के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
अभियान के तहत वार्डवासियों के साथ मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
प्रदेश प्रभारी पूनम सोनकर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भी अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाकर हरित प्रदेश के निर्माण में सहयोग करें।
अभियान के लिए संघ द्वारा पौधे एकत्र किए जा रहे हैं और अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का संकल्प दिलाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में वार्ड की सभी महिलाएं सक्रिय रूप से शामिल रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button