खबरमध्य प्रदेश

होलिका दहन के लिए वन विभाग पूर्व वर्षो की तरह जलाऊ लकड़ी उपलब्ध कराये |सुबोध जैन

भोपाल=रानिकमलापति विसर्जन घाट सेवा समिति रजि भोपाल के महामंत्री सुबोध जैन ने आज प्रेस विज्ञप्ति मे मध्यप्रदेश शासन वन विभाग से मांग करते हुए कहा कि राजधानी भोपाल मे हजारों स्थानों पर होलिका दहन वर्षो पुरानी परम्परा अनुसार किया जाता है भोपाल मे होली के साथ रंगपचमी तक होलिका मे अग्नि प्रजोलित होती रहती है इसलिए केवल गोकाष्ट ही होली का दहन के लिए पर्याप्त नहीं है जलाऊ लकड़ी भी महत्वपूर्ण है
सुबोध जैन ने आगे कहा कि होली सनातन धर्म संस्कृति का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्यौहार होने के साथ आपसी भाईचारा बनाये रखने का परिचायक है इसलिए जिला प्रशासन,नगर निगम भोपाल एवं मध्यप्रदेश शासन वन विभाग प्रतिवर्ष अनुसार शहर के मुख्य चौराहा पर अपनी अपनी गाड़ियों के माध्यम से रंग खेलने पानी के टेंकर एवं होलिका दहन के लिए जलाऊ लकड़ी सरकारी मूल्य पर उपलब्ध कराने हेतु समय से पूर्व व्यवस्था करें |
प्रति,,
श्रीमान सम्पादक महोदय जी की सेवा मे आपके अमूल्य सहयोग हेतु सादर प्रेषित है
प्रेषक,,
सुबोध जैन (महामंत्री )
रानिकमलापति विसर्जन घाट सेवा समिति रजि भोपाल
9826699330

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button