रजा का ऑलराउंड प्रदर्शन भी जिम्बाब्वे के नहीं आया काम, दक्षिण अफ्रीका पांच विकेट से जीता
दक्षिण अफ्रीका ने सुपर आठ चरण में अपना दबदबा बनाए रखा और जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजों के बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने अच्छी बल्लेबाजी की।


गेंदबाजों के बाद डेवाल्ड ब्रेविस की बल्लेबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में पांच विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह सुपर आठ चरण में अपने तीनों मुकाबले जीते। ग्रुप-1 में दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर बरकरार रहा। जिम्बाब्वे ने कप्तान सिकंदर रजा की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 153 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 154 रन बनाए।सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से सामना
पहले ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर चुकी दक्षिण अफ्रीका की टीम इस जीत से सुपर आठ के ग्रुप एक में शीर्ष पर रही जबकि शुरुआती ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाला जिम्बाब्वे सुपर आठ में जीत का खाता खेलने में नाकाम रहा। दक्षिण अफ्रीका टीम अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करने के लिए कोलकाता जाएगी।


