खेल

वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 110 के पार, रदरफोर्ड को हार्दिक ने बनाया शिकार

आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप में सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति का है, जो भी टीम जीतेगी वह ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

IND vs WI Live Score: हेटमायर और चेज को बुमराह ने भेजा पवेलियन

12वें ओवर में बुमराह ने भारत की वापसी कराई है। उन्होंने दो विकेट झटके। शिमरॉन हेटमायर 27 और रोस्टन चेज 40 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल शेरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल क्रीज पर मौजूद हैं।

07:41 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Match Live: भारत को पहली सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने शाई होप को नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। वह 32 रन बनाकर आउट हुए। पहले विकेट के लिए होप ने चेज के साथ 68 रनों की साझेदारी की। अब शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर आए हैं।

07:28 PM, 01-Mar-2026

Live Score IND vs WI: पावरप्ले समाप्त हुआ

शुरुआती छह ओवर का खेल पूरा हो चुका है। शाई होप (25) और रोस्टन चेज (20) क्रीज पर डटे हैं और अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पावरप्ले में वेस्टइंडीज ने बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। भारत की नजरें इस साझेदारी को तोड़ने पर हैं।

07:15 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: तीन ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 23/0

तीन ओवर के बाद वेस्टंडीज का स्कोर 23/0 है। शाई होप और रोस्टन चेज क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की नजर विकेट पर है।

07:00 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी शुरू

वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो चुका है। शाई होप और रोस्टन चेज क्रीज पर मौजूद हैं।

06:39 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button