मनोरंजन

पूजा हेगड़े ने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर लुटाया प्यार, दीं प्यारी शुभकामनाएं; लिखा- ‘सेब पेड़ से दूर…

भिनेत्री पूजा हेगड़े के माता-पिता की आज शादी की सालगिरह है। इस खास अवसर पर पूजा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने माता-पिता को शादी की सालगिरह की बधाई दी है।

अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने आज अपने माता-पिता को उनकी शादी की सालगिरह पर बहुत प्यारा मैसेज शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता के साथ अपने बचपन की एक प्यारी पुरानी फोटो शेयर की।पूजा का पोस्ट
पूजा ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके माता-पिता एक ही गिलास में दो स्ट्रॉ से ड्रिंक पी रहे हैं। वहीं इसी तस्वीर में छोटी सी पूजा भी उसी तरह स्ट्रॉ से कुछ पीती दिखाई दे रही हैं। इस प्यारी तस्वीर के साथ पूजा ने कैप्शन में लिखा, ‘एप्पल ट्री से दूर नहीं गिरता’ पूजा का कहना है कि बच्चा माता-पिता जैसा ही होता है। उन्होंने आगे लिखा, ‘सालगिरह मुबारक हो मम्मी और पापा। आपको ढेर सारा प्यार।’

कैसी है पूजा की फैमिली
पूजा के पापा मंजुनाथ हेगड़े क्रिमिनल लॉयर हैं, मम्मी लता हेगड़े इम्यूनोलॉजिस्ट और बिजनेसवुमन हैं। उनका एक बड़ा भाई ऋषभ हेगड़े है, जो ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं। पूजा ने साउथ सिनेमा में खूब नाम कमाया है। वहीं उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

पूजा का वर्कफ्रंट
पूजा अभिनेता थलापति विजय के साथ तमिल फिल्म ‘जना नायकन’ में नजर आएंगी। यह विजय की पॉलिटिक्स में आने से पहले आखिरी फिल्म मानी जा रही है। यह केवीएन प्रोडक्शंस की पहली तमिल फिल्म भी है। इसके अलावा, पूजा निर्देशक डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में हैं। इसमें वरुण धवन लीड रोल में हैं। फिल्म में मृणाल ठाकुर, मौनी रॉय, कुब्रा सैत, मनीष पॉल, रोहित सराफ जैसे कई कलाकार भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button