मेरी उड़ान मेरी पहचान में 40 से अधिक मॉडल ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
संस्कार सुधा फाउंडेशन द्वारा मेरी उड़ान मेरी पहचान सीजन 9 का किया गया आयोजन


भोपाल, शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था संस्कार सुधा फाउंडेशन द्वारा 1 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरी उड़ान मेरी पहचान सीजन 9 का आयोजन किया गया। राजधानी स्थित मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई और 40 से अधिक माडल ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। संस्कार सुधा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा ग्रहणियों को मंच देना और बच्चों को रोजगार के लिए प्रयास करना है। मैं चाहती हूं कि महिलाएं अपनी पहचान स्थापित करें ,उनके लिए हम इस कार्यक्रम के माध्यम से मंच प्रदान कर रहे हैं। डॉक्टर रश्मि अग्रवाल ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से चयनित 15 विभूतियों को मध्य प्रदेश गौरव राज्य अलंकरण सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, महापौर मालती राय और भाजपा भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बिजनेस कम्युनिटी संयोजक शशि बंसल, रीना अग्रवाल, गीता अग्रवाल, सुधा देव तिवारी द्वारा स्व सहायता समूह की बहनों द्वारा बने उत्पादों की प्रदर्शनी का उत्कृष्ट मेला लगवाया गया। संस्कार सुधा यूथ फाउंडेशन की अध्यक्ष यशस्वी अग्रवाल द्वारा आगामी महीनों में लगभग 200 बहनों को रोजगार देने की योजना बनाई जा रही है। संस्कार सुधा फाउंडेशन जल्द ही अपनी बिजनेस कम्युनिटी भी लॉन्च कर रहा है। डॉ रश्मि अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम में यूथ उपाध्यक्ष पलाश गोयल कुलदीप सिंह, अंकित सिंह, भुवनी राजावत, अलका अहिरवार द्वारा युवा पीढ़ी को सनातन की ओर मोड़ने एवं नशा मुक्त रहने का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में लगभग 800 महिलाओं की उपस्थिति दर्ज की गई।


