युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ने चलाएंगे अभियान- आचार्य योगेंद्र प्रसाद शास्त्री
धर्म सुधाकर सेवा समिति द्वारा सनातन हिंदू धर्म सभा का किया गया आयोजन


भोपाल, धर्म सुधाकर सेवा समिति द्वारा राजधानी स्थित हिंदी भवन में सनातन हिंदू धर्म सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए विद्वानों ने सनातन पर अपने विचार प्रकट किए। धर्म सुधाकर सेवा समिति के आचार्य योगेंद्र प्रसाद शास्त्री ने बताया कि यहां हिंदू सनातन धर्म सभा आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना है। आज हिंदू बटा हुआ है, हम चाहते हैं एक हो अनेकता में एकता बनाई रहे। समाज में जो कुरीतियां हैं उन्हें दूर किया जाना चाहिए ।आगे हम युवा वर्ग को सनातन की बेसिक जानकारी प्रदान करने के लिए अभियान चलाएंगे। योगेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ,रवि शास्त्री और विधायक रामेश्वर शर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। समाज में बढ़ रहे अपराध और पारिवारिक विघटन को लेकर पंडित योगेश प्रसाद शास्त्री ने कहा कि संस्कार विहीन लोग ही अपराध कर रहे हैं या जिनमें नशे की लत होती है वह व्यक्ति भटक कर अपराध करते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य के साथ हुए व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो कुछ हुआ उसकी जांच होनी चाहिए बटुकों की चोटियां खींची गई यह भी जांच का विषय है, जिसकी भी गलती हो सजा मिलनी चाहिए।


