खेल

चौथी बार फाइनल में भारत: अक्षर-बुमराह ने किस तरह इंग्लैंड के हाथ से छीनी बाजी? खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा दिया है। भारत ने इस तरह चौथी बार टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। भारतीय टीम इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में फाइनल में जगह बना चुकी है। भारत के लिए इस मैच में संजू सैमसन ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच का रुख अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने पलटाबेथेल का शतक भी नहीं दिला सका जीत
भारत ने सैमसन की अगुआई में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने भी मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और जैकब बेथेल ने शतक लगाया, लेकिन टीम फिर भी लक्ष्य से पीछे रह गई। इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने सात रन से यह मुकाबला अपने नाम कियाबेथेल और जैक्स की साझेदारी ने भारत की मुश्किलें बढ़ाई
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 95 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से यह मुकाबला अपने नाम कर लेगी, लेकिन बेथेल ने विल जैक्स के साथ मिलकर साझेदारी निभाई और भारत के लिए मुश्किलें बढ़ा दी। जैक्स और बेथेल ने पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों पर 77 रनों की साझेदारी की। अर्शदीप सिंह ने इस साझेदारी का अंत किया। अर्शदीप ने जैक्स को अपना शिकार बनाया जो 20 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। इसके बाद भी बेथेल टिके रहे और उन्होंने सैम करन के साथ छठे विकेट के लिए 50 रन जोड़े

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button