रूह कंपा देने वाला कत्ल: वहशी ने नाबालिग को जान से मारा, फिर हथौड़े से सिर फोड़ा और खाने लगा खोपड़ी का मांस


दमोह समन्ना में गुरुवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। दमोह देहात थाना क्षेत्र के इस गांव में 16 वर्षीय किशोर की लोहे की रॉड और हथौड़े से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी द्वारा शव के साथ वीभत्स हरकत किए जाने के आरोप से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, इमलिया चौकी अंतर्गत अर्थखेड़ा निवासी भरत विश्वकर्मा (16) अपनी बहन तमन्ना के घर भाईदूज का टीका लगवाने समन्ना आया था। दोपहर में वह बाइक से वापस लौट रहा था, तभी गांव के गुड्डा पटैल ने उस पर पीछे से रॉड और हथौडे से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने पहले लोहे की रॉड से सिर पर वार किया। किशोर के गिरते ही उसने हथौड़े से लगातार प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद की वीभत्स हरकत
हत्या के बाद आरोपी ने शव के सिर से पर हथौड़े से कई बार किए और मांस निकाला और खाने लगा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो बहुत ही विचलित कर देने वाला है। घटना को देख गांव में मौजूद ग्रामीणों ने पथराव कर उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भागकर पास के खेत में जा छिपा।ग्रामीणों में आक्रोश, किया पथराव
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खेत की घेराबंदी की। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश में पथराव शुरू कर दिया। भीड़ उग्र हो गई, जिससे पुलिस को भी सतर्कता बरतनी पड़ी। आरोपी भी खेत से पत्थर फेंक रहा था और रॉड लेकर लोगों को डराने का प्रयास कर रहा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू में किया।
पहले कर चुका है पत्नी की हत्या
सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि आरोपी पूर्व में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में सजा काट चुका है और हाल ही में जेल से छूटा था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


