अगर रद्द हो गया Final तो क्या होगा? कौन सी टीम बनेगी चैंपियन, जानिए ICC का नियम


भारत और न्यूजीलैंड की टीमों ने इस एडिशन में कमाल का प्रदर्शन किया है. दोनों टीमें फाइनल में एंट्री कर चुकी हैं. मान लीजिए कि अगर 8 तारीख को बारिश या किसी दूसरी वजह से फाइनल नहीं हो पाता है तो क्या होगा? आसान भाषा में जान लीजिए.
8 मार्च 2026 की तारीख क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास है. ये वही दिन है जब टी20 विश्व कप 2026 का चैंपियन मिलेगा. 7 मार्च से शुरू हुए इस विश्व कप में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन आखिर में दो टीमें भारत और न्यूजीलैंड ही बची हैं, जिनके बीच खिताबी जंग होगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला होगा, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, लेकिन मौसम का मिजाज इस रोमांच में खलल डाल सकता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि इंद्रदेव की मेहरबानी नहीं हुई और बारिश के कारण खेल नहीं हो सका, तो क्या होगा? कौन सी टीम चैंपियन बनेगी? आइए इसे लेकर आईसीसी का नियम जान लेते हैं.
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के लिए आईसीसी के कड़े नियम बनाए हैं. इस मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. मतलब अगर 8 मार्च को मैच किसी भी कारण से नहीं हो पाता तो फिर वो 9 मार्च को खेला जाएगा, लेकिन यदि दोनों ही दिन खेल मुमकिन नहीं हुआ, तो क्रिकेट इतिहास में एक दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा, क्योंकि इस स्थिति में नियम के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा.
23 साल पहले टीम इंडिया के साथ हो चुका है ऐसा
आज से 23 साल पहले टीम इंडिया के साथ एक बार ऐसा हो चुका है. 2003 चैंपियंस ट्रॉफी टीम इंडिया ने श्रीलंका के साथ शेयर की थी. तब बारिश के चलते मैच पूरा नहीं हो सका था. टीम इंडिया इस बार लगातार दूसरा खिताब जीतने मैदान पर उतरेगी, जबकि कीवी टीम के पास पहला टी20 विश्व कप खिताब अपने नाम करने का मौका है.
10-10 ओवर का खेल होना जरूरी
आईसीसी का नियम ये कहता है कि हर हाल में फाइनल का रिजल्ट निकालने की कोशिश होगी. दोनों साइड से 10-10 ओवर का खेल होना जरूरी है. मान लीजिए कि अगर 8 मार्च को मैच शुरू हो चुका है लेकिन बारिश से रुक गया, तो 9 मार्च को ठीक उसी स्थिति से शुरू होगा, जहां पहले दिन रोका गया था. फाइनल के लिए दोनों दिनों पर 120 मिनट तक एक्स्ट्रा टाइम दिया जाता है.



