मनोरंजन

उत्तेजक दवाएं लेता था अशोक खरात, ओवरडोज से आया पैरालिसिस अटैक

नासिक में ज्योतिषाचार्य अशोक खरात पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न और अश्लील वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं

मुंबई: नासिक में रेप के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे ज्योतिषाचार्य अशोक खरात के काले कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं. उसने सिर्फ महिलाओं के अश्लील वीडियो ही नहीं बनाए बल्कि वह खुद भी उत्तेजक दवाएं लेता था. इन दवाओं की वजह से लगभग डेढ़ साल पहले उसे पैरालिसिस अटैक भी आया था. ये खुलासा पुलिस जांच के दौरान हुआ है.

उत्तेजक दवाएं लेता था अशोक खरात, हुआ था बीमार

जानकारी के मुताबिक, अशोक खरात अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए भारी मात्रा में शक्तिवर्धक और उत्तेजक दवाओं का सेवन करता था. इन दवाओं की ओवरडोज और अनियंत्रित सेवन की वजह से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसकी वजह से उसे पैरालिसिस अटैक भी आया था. अशोक खरात ने अपनी इस बीमारी को सबसे छिपाकर रखा था. शहर के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में उसका इलाज किया गया. खास बात यह है कि खरात का इलाज करने वाला डॉक्टर खुद उसका परम भक्त था. समय रहते उपचार मिलने की वजह से उसकी हालत कंट्रोल में आ गई थी, लेकिन शरीर पर इसके प्रभाव आज भी देखे जा सकते हैं.

खरात के चेहरे पर दिखता है लकवे का असर

बताया जा रहा है कि इस बीमारी के बाद से आज तक अशोक खरात के दाहिने हाथ की हरकतें सामान्य नहीं हैं. उसकी भौंहों की हलचल में भी असमानता दिखाई देती है. फिलहाल, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या वह ‘विश्राम’ और ‘पूजा’ के नाम पर अन्य लोगों को भी इस तरह की प्रतिबंधित दवाओं का झांसा देता था.  नासिक पुलिस की हिरासत में मौजूद ढोंगी अशोक खरात की HIV जांच भी कराई गई थी. तंत्र-मंत्र और विधि के बहाने महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वाले ढोंगी खरात की HIV जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

खरात के दफ्तर से मिला संदिग्ध सामान

एसआईटी ने खरात के नासिक स्थित कार्यालय की तलाशी के दौरान महिलाओं के बाल, तंत्र-मंत्र की सामग्री, नकली कस्तूरी बनाने का कच्चा माल और सैनिटाइज़र जैसी संदिग्ध वस्तुएं जब्त की हैं. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अशोक खरात ने अपना अपराध कबूल करने के बजाय अजीबोगरीब तर्क देते हुए कहा है कि मेरे अंतर्मन ने मुझे धोखा दिया. उसने महिलाओं के साथ की गई दरिंदगी को एक “धार्मिक विधि” का हिस्सा बताया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button