एजुकेशनमध्य प्रदेश

1 एमपी नेवल यूनिट एनसीसी भोपाल द्वारा CAPT में यम्स कैंप, 300 कैडेट्स को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

CAPT, भोपाल, मध्य प्रदेश | सामुदायिक आपदा प्रबंधन क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में 1 एमपी नेवल यूनिट एनसीसी भोपाल एवं एमपी डीएमए द्वारा CAPT में 7 दिवसीय “युवा आपदा मित्र योजना (YAMS)” कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में सेना, नौसेना एवं वायु सेना के 300 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कैंप का नेतृत्व कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कमांडर आयुष डोडानी द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम उप निदेशक दिलीप सिंह डीएमए(नोडल ट्रेनिंग ऑफिसर) के समन्वय में आयोजित किया गया। इस कैंप का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं प्राथमिक चिकित्सा में प्रशिक्षित करना था। सात दिनों के दौरान कैडेट्स को व्यावहारिक प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल एवं वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित अभ्यास कराए गए। कैडेट्स को सर्च एंड रेस्क्यू, घायल निकासी, फर्स्ट रिस्पॉन्डर तकनीक एवं आपातकालीन संचार प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। सभी प्रतिभागियों को डिजास्टर रिस्पॉन्स किट भी प्रदान की गई। कैंप के संचालन में होम गार्ड प्लाटून कमांडर एस.एन. यादव तथा प्रशिक्षक गौरव, प्रियांशी, खुशी, लक्ष्मी एवं हर्ष का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एनसीसी टीम में रामरूप (पीओ), भानु (पीओ), प्रीतम (पीओ) एवं लिपिक स्टाफ सुरेश, विजय एवं विकास ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। कैंप का समापन उत्साहपूर्वक हुआ, जिसमें कैडेट्स ने “युवा आपदा मित्र” के रूप में देश सेवा हेतु अपनी तत्परता प्रदर्शित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button