शासकीय अर्द्ध शासकीय संस्थाओं मे 10 वर्ष से अधिक कार्यरत आउट सोर्स संविदा कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जाये
अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने सेवानिवृत के पश्चात पुनर्नियुक्ति प्रथा का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि सरकार की नीति सेवानिवृति के बाद पुनर्नियुक्ति तथा वर्षों से सीधी भर्ती नही होने के कारण कर्मचारियों की न तो पदोन्नत हो रही है न ही संविदा आउट सोर्स मे कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है जिसकी वजह से आउट सोर्स एवं संविदा मे कार्यरत कर्मचारी आउट सोर्स तथा संविदा मे कार्य करते हुए सेवानिवृत हो जाते है परिणाम स्वरूप उन्हे कोई जीवन यापन मे भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जो कि न्यायसंगत नही है.अत: उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा ने मान्यनीय मुख्य मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि सेवानिवृति के बाद पुनर्नियुक्ति प्रथा समाप्त कर शासकीय अर्द्ध शासकीय संस्थाओं मे 10 वर्षों से अधिक सेवा मे कार्यरत आउट सोर्स एवं संविदा कर्मचारियो को नियमित किया जाये.



