मध्य प्रदेश
“बयार सांस्कृतिक महोत्सव -2 की समापन संध्या में कविताओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुति


30मार्च 2026.को बयार सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा कारवाँ बॉक्स थियेटर, प्रोफेसर्स कॉलोनी में आयोजित किये जा रहे “बयार सांस्कृतिक महोत्सव -2 की समापन संध्या में कविताओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुति “ है सपना मेरा यही सखी” का मंचन बयार संस्था के बैनर तले किया गया । इस अभ्यास प्रस्तुति का निर्देशन किया मोहम्मद नज़ीर कुरैशी ने, अभिनय से इस नाट्य प्रस्तुति को साकार किया मंजू रैकवार ने , वस्त्र – विन्यास अनामिका हर्ष का , नाटक मध्यकालीन कवियत्रियों की रचनाओं में स्त्री संघर्ष , स्त्री प्रताड़ना, स्त्री विद्रोह और स्त्री स्वतंत्रता को रेखांकित करता है ।इस सब के साथ यह नाटक सामाजिक मुद्दों को भी उजागर करता है और स्त्री के प्रति चिंतन को मजबूर कर देता है । सशक्त निर्देशन और अभिनय ने निरंतर दर्शकों को बांधे रखा।



