छत्तीसगढ़ के विधायक संदीप साहू का मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा ने किया स्वागत


भोपाल। छत्तीसगढ़ के विधायक एवं छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के युवा अध्यक्ष संदीप साहू का मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा द्वारा भोपाल में आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर समाज के संगठनात्मक विस्तार, युवाओं की भूमिका तथा सामाजिक एकता को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, प्रदेश संरक्षक डॉ. हेमराज साहू, सलाहकार हरिशंकर साहू, महासचिव अनिल कुमार साहू ‘अकेला’, कोषाध्यक्ष मदनलाल साहू, लोकेश नारायण साहू, डॉ. एच.एल. साहू, सुरेंद्र साहू (टी.टी. नगर), जीवनलाल साहू, आर.एन. साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा संदीप साहू को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल सामाजिक कार्यों की सराहना की गई।



